THE DIFFERENT BETWEEN RIGHT AND REALITY
Search This Blog
Monday, 11 August 2025
Sunday, 30 March 2025
शक्ति
प्रायः सभी पुराण तथा विद्वान् ऐसा कहते हैं कि ब्रह्मामें सृष्टि करनेकी शक्ति, विष्णुमें पालन करनेकी शक्ति, शिवमें संहार करनेकी शक्ति, सूर्यमें प्रकाश करनेकी शक्ति तथा शेष और कच्छपमें पृथ्वीको धारण करनेकी शक्ति स्वभावतः विद्यमान रहती है
इस प्रकार एकमात्र वे आद्याशक्ति ही स्वरूपभेद से सभी मे व्या प्त रहती हैं। वे ही अग्निमें दाहकत्व शक्ति तथा वायुमें संचारशक्ति हैं
कुण्डलिनी शक्तिके बिना शिव भी 'शव' बन जाते हैं। विद्वान् लोग शक्तिहीन जीवको निर्जीव एवं असमर्थ कहते हैं
अतएव हे मुनिजनो ! ब्रह्मासे लेकर तृणपर्यन्त सभी पदार्थ इस संसारमें शक्तिके बिना सर्वथा हेय हैं; क्योंकि स्थावर-जंगम सभी जीवोंमें वह शक्ति ही काम करती है। यहाँतक कि शक्तिहीन पुरुष शत्रुपर विजयी होने, चलने-फिरने तथा भोजन करनेमें भी सर्वथा असमर्थ रहता है।
वह सर्वत्र व्याप्त रहनेवाली आदिशक्ति ही 'ब्रह्म' कहलाती है। बुद्धिमान् मनुष्यको चाहिये कि वह अनेक प्रकारके यत्नोंद्वारा सम्यक् रूपसे उसकी उपासना करे तथा उसका चिन्तन करे
भगवान् विष्णुमें सात्त्विकी शक्ति रहती है, जिसके बिना वे अकर्मण्य हो जाते हैं। ब्रह्मामें राजसी शक्ति है, वे भी शक्तिहीन होकर सृष्टिकार्य नहीं कर सकते और शिवमें तामसी शक्ति रहती है, जिसके बलपर वे संहार-कृत्य सम्पादित करते हैं। इस विषयपर मनसे बार-बार विचार करके तर्क-वितर्क करते रहना चाहिये
शक्ति ही सम्पूर्ण ब्रह्माण्डकी रचना करती है, सबका पालन करती है और इच्छानुसार इस चराचर जगत्का संहार करती है ।
उसके बिना विष्णु, शिव, इन्द्र, ब्रह्मा, अग्नि, सूर्य और वरुण कोई भी अपने-अपने कार्यमें किसी प्रकार भी समर्थ नहीं हो सकते ।
वे देवगण शक्तियुक्त होनेपर ही अपने-अपने कार्योंको सम्पादित करते रहते हैं। प्रत्येक कार्य-कारणमें वही शक्ति प्रत्यक्ष दृष्टिगोचर होती है
मनीषी पुरुषोंने शक्तिको सगुणा और निर्गुणा भेदसे दो प्रकारका बताया है। सगुणा शक्तिकी उपासना आसक्तजनों और निर्गुणा शक्तिकी उपासना अनासक्तजनोंको करनी चाहिये
धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष - इन चारों पदार्थोंकी - स्वामिनी वे ही निर्विकार शक्ति हैं। विधिवत् पूजा करनेसे वे सब प्रकारके मनोरथ पूर्ण करती हैं ।
सदा मायासे घिरे हुए अज्ञानी लोग उस महाशक्तिको 2 जान नहीं पाते। यहाँतक कि कुछ विद्वान् पुरुष उन्हें जानते हुए भी दूसरोंको भ्रममें डालते हैं। कुछ मन्दबुद्धि पण्डित अपने उदरकी पूर्तिके लिये कलिसे प्रेरित होकर अनेक प्रकारके पाखण्ड करते हैं ।
हे महाभागो ! इस कलिमें बहुत प्रकारके - अवैदिक तथा भेदमूलक धर्म उत्पन्न होते हैं; दूसरे युगोंमें नहीं होते ।
स्वयं भगवान् विष्णु भी अनेक वर्षोंतक कठोर तप करते हैं और ब्रह्मा तथा शिवजी भी ऐसा ही करते - हैं। ये तीनों देवता निश्चित ही किसीका ध्यान करते हुए कठिन तपस्या करते रहते हैं ।
इसी प्रकार अपनी इच्छाओंकी पूर्तिके लिये ब्रह्मा, विष्णु, महेश- ये तीनों ही देवता अनेक प्रकारके यज्ञ सदा करते हैं। वे उन पराशक्ति, ब्रह्म नामवाली परमात्मिका देवीको नित्य एवं सनातन मानकर सर्वदा मनसे उन्हींका ध्यान करते हैं ।
हे मुनिश्रेष्ठ ! सब शास्त्रोंका यही निश्चय जानना चाहिये कि दृढनिश्चयी विद्वानोंके द्वारा वे आदिशक्ति ही सदा सेवनीय हैं ।
यह गुप्त रहस्य मैंने कृष्णद्वैपायनसे सुना है जिसे उन्होंने नारदजीसे, नारदजीने अपने पिता ब्रह्माजीसे और ब्रह्माजीने भी भगवान् विष्णुके मुखसे सुना था ।
इसलिये विद्वान् पुरुषोंको चाहिये कि वे न तो किसी अन्यकी बात सुनें और न मानें तथा दृढप्रतिज्ञ होकर सर्वदा शक्तिकी ही उपासना करें ।
शक्तिहीन असमर्थ पुरुषका व्यवहार तो प्रत्यक्ष ही देखा जाता है [कि वह कुछ कर नहीं पाता]। इसलिये सर्वव्यापिनी आदिशक्ति जगज्जननी भगवतीको ही जाननेका प्रयत्न करना चाहिये ।
Sunday, 9 June 2024
क्या गंगा मे नहाने से पाप धुल जाते है ??
गंगा में नहाने से पाप धुल जाते हैं ऐसा हमें बचपन से सिखाया गया और धर्मशास्त्र में भी लिखा गया है। गंगा पाप नाशिनी है और इसमें स्नान करने से सारे पाप धुल जाते है। जब माता पार्वती ने शिवजी से पूछा कि जब लोग गंगा में स्नान करते हैं तो उनके सारे पाप धुल जाते हैं। जो नित्य गंगा स्नान करता है तो उसे कोई कष्ट नहीं होना चाहिए। इसका जवाब शिवजी ने बड़े आसानी से दिया और कहा कि किस प्रकार गंगा में स्नान करने से सारे पाप नष्ट होते हैं आइए जानते हैं शिव और पार्वती का गंगा जी के बारे में संवाद में।
एक समय शिव जी महाराज पार्वती के साथ हरिद्वार में घूम रहे थे। पार्वती जी ने देखा कि सहस्त्रों मनुष्य गंगा में नहा नहाकर 'हर-हर' कहते चले जा रहे हैं परंतु प्रायः सभी दुखी और पाप परायण हैं। पार्वती जी ने बड़े आश्चर्य से शिव जी से पूछा कि 'हे देव! गंगा में इतनी बार स्नान करने पर भी इनके पाप और दुखों का नाश क्यों नहीं हुआ? क्या गंगा में सामर्थ्य नहीं रही?'
शिवजी ने कहा 'प्रिये! गंगा में तो वही सामर्थ्य है, परंतु इन लोगों ने पापनाशिनी गंगा में स्नान ही नहीं किया है तब इन्हें लाभ कैसे हो?"
पार्वती जी ने आश्चर्य से कहा कि "स्नान कैसे नहीं किया? सभी तो नहा-नहा कर आ रहे हैं? अभी तक इनके शरीर भी नहीं सूखे हैं।'
शिवजी ने कहा, 'ये केवल जल में डुबकी लगाकर आ रहे हैं। तुम्हें कल इसका रहस्य समझाऊंगा।'
दूसरे दिन बड़े जोर की बरसात होने लगी। गलियां कीचड़ से भर गईं। एक चौड़े रास्ते में एक गहरा गड्डा था, चारों ओर लपटीला कीचड़ भर रहा था।
शिवजी ने लीला से ही वृद्ध रूप धारण कर लिया और दीन-विवश की तरह गड्ढे में जाकर ऐसे पड़ गए, जैसे कोई मनुष्य चलता-चलता गड्ढे में गिर पड़ा हो और निकलने की चेष्टा करने पर भी न निकल पा रहा हो।
पार्वती जी को उन्होंने यह समझाकर गड्ढे के पास बैठा दिया कि 'देखो, तुम लोगों को सुना-सुनाकर यूं पुकारती रहो कि मेरे वृद्ध पति अकस्मात गड्ढे में गिर पड़े हैं कोई पुण्यात्मा इन्हें निकालकर इनके प्राण बचाए और मुझ असहाय की सहायता करे।
शिवजी ने यह और समझा दिया कि जब कोई गड्ढे में से मुझे निकालने को तैयार हो तब इतना और कह देना कि 'भाई, मेरे पति सर्वथा निष्पाप हैं इन्हें वही छुए जो स्वयं निष्पाप हो यदि आप निष्पाप हैं तो इनके हाथ लगाइए नहीं तो हाथ लगाते ही आप भस्म हो जाएंगे।'
पार्वती जी 'तथास्तु' कह कर गड्ढे के किनारे बैठ गईं और आने-जाने वालों को सुना-सुनाकर शिवजी की सिखाई हुई बात कहने लगीं। गंगा में नहाकर लोगों के दल के दल आ रहे हैं। सुंदर युवती को यूं बैठी देख कर कइयों के मन में पाप आया, कई लोक लज्जा से डरे तो कइयों को कुछ धर्म का भय हुआ, कई कानून से डरे।
कुछ लोगों ने तो पार्वती जी को यह भी सुना दिया कि मरने दे बुड्ढे को क्यों उसके लिए रोती है? आगे और कुछ दयालु सच्चरित्र पुरुष थे, उन्होंने करुणावश हो युवती के पति को निकालना चाहा परंतु पार्वती के वचन सुनकर वे भी रुक गए।
उन्होंने सोचा कि हम गंगा में नहाकर आए हैं तो क्या हुआ, पापी तो हैं ही, कहीं होम करते हाथ न जल जाएं।
बूढ़े को निकालने जाकर इस स्त्री के कथनानुसार हम स्वयं भस्म न हो जाएं। किसी का साहस नहीं हुआ। सैंकड़ों आए, सैंकड़ों ने पूछा और चले गए। संध्या हो चली। शिवजी ने कहा, 'पार्वती! देखा, आया कोई गंगा में नहाने वाला?'
थोड़ी देर बाद एक जवान हाथ में लोटा लिए हर-हर करता हुआ निकला, पार्वती ने उसे भी वही बात कही। युवक का हृदय करूणा से भर आया। उसने शिवजी को निकालने की तैयारी की। पार्वती ने रोक कर कहा कि 'भाई यदि तुम सर्वथा निष्पाप नहीं होओगे तो मेरे पति को छूते ही जल जाओगे।'
उसने उसी समय बिना किसी संकोच के दृढ़ निश्चय के साथ पार्वती से कहा कि 'माता! मेरे निष्पाप होने में तुझे संदेह क्यों होता है? देखती नहीं मैं अभी गंगा नहाकर आया हूं। भला, गंगा में गोता लगाने के बाद भी कभी पाप रहते हैं? तेरे पति को निकालता हूं।'
युवक ने लपककर बूढ़े को ऊपर उठा लिया। शिव-पार्वती ने उसे अधिकारी समझकर अपना असली स्वरूप प्रकट कर उसे दर्शन देकर कृतार्थ किया। शिवजी ने पार्वती से कहा कि 'इतने लोगों में से इस एक ने ही गंगा स्नान किया है।'
इसी दृष्टांत के अनुसार जो लोग बिना श्रद्धा और विश्वास के केवल दंभके लिए गंगा स्नान करते हैं उन्हें वास्तविक फल नहीं मिलता परंतु इसका यह मतलब नहीं कि गंगा स्नान व्यर्थ जाता है। विश्वास के साथ किए गए गंगा स्नान का मिलता है वास्तविक फल। कहने का तात्पर्य है कि किसी भी चीज को प्राप्त करने के लिए आपको सच्चे मन से श्रद्धा भाव से एवं त्याग से कोई कार्य करने पर फल अवश्य अच्छा मिलता है। लेकिन लोभरहित एवं ईर्ष्या भाव कोई अच्छा कार्य करने पर भी उसका फल अच्छा नहीं होता है।
Sunday, 24 March 2024
एक ओर निस्वार्थ भक्ति और दूसरी ओर शक्ति का अहंकार
मै सच की राह पर हूं मैने कुछ गलत नही किया है फिर दूसरे कितने ही शक्तिशाली क्यो न हो सफलता मुझे ही मिलेगी । और इसकेलिए भीड़ की जरूरत नही मै अकेले ही काफी हूं ।
एक समय की बात है कि एक छोटा सा लड़का था जिसका नाम प्रहलाद था। वह भगवान में बहुत आस्था रखता था और भगवान विष्णु का बहुत बड़ा भक्त था। उसके पिता राजा थे। उनका नाम हिरण्यकश्यप था और वे बहुत बड़े नास्तिक थे। वे भगवान को नहीं मानते थे। उसके पिता बहुत अकडू और घमंडी थे। वे खुद से बढ़कर किसी को भी नहीं मानते थे। जब उन्हें यह बात पता चली कि उनका बेटा प्रहलाद किसी विष्णु नाम के देवता की बहुत पूजा करता है, तो उन्हें यह बात बिलकुल पसंद नहीं आई। उन्होंने प्रहलाद को बहुत बार समझाया कि वह विष्णु की पूजा करना छोड़ दे लेकिन प्रहलाद नहीं माना, क्योंकि उसके तो तन-मन व रोम-रोम में विष्णुजी बसे थे ।
इस बात से आहत होकर हिरण्यकश्यप अपने बेटे प्रहलाद को सबक सिखाना चाहते थे। जब सारी कोशिशों के बाद भी हिरण्यकश्यप प्रहलाद को विष्णु की भक्ति करने से रोक और उसे बदल नहीं पाए तो उन्होंने उसे मार देने की सोची। फिर उन्होंने एक दिन प्रहलाद को मारने के लिए अपनी बहन होलिका की मदद ली। होलिका को भगवान शंकर से वरदान मिला हुआ था। उसे वरदान में एक ऐसी चादर मिली थी जिसे ओढ़ने पर अग्नि उसे जला नहीं सकती थी। होलिका उस चादर को ओढ़कर और प्रहलाद को अपनी गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई। लेकिन वह चादर उड़कर प्रहलाद के ऊपर आ गई और प्रहलाद की जगह होलिका ही जल गई। इस तरह हिरण्यकश्यप और होलिका के गलत इरादे पूरे नहीं हो पाए ।
तो प्रहलाद की कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि भक्ति में बड़ी शक्ति होती है। अगर आप बिना डरे भगवान में पूरा विश्वास बनाए रखेंगे तो वे आपकी हमेशा सहायता करेंगे और आपको हर मुश्किल से बाहर निकालेंगे।
Saturday, 9 September 2023
महालया
Monday, 5 June 2023
कर्म फल ही जीवन है
रोहित नामक एक अनाथ बच्चा था। उसके माता–पिता बचपन में ही चल बसे थे, उसके ननिहाल और पिता की तरफ से भी कोई नहीं था। उसके न तो कोई आगे था ना कोई पीछे, अनाथालय में रहा और पढ़ा। वह पढ़ने में मेधावी था उसे आर्मी में नौकरी लग गई और वह एक अधिकारी बन गया। अब सेना के साथ ही रहता, कभी भी घर वापस नहीं आता क्योंकि उसका कोई था नहीं, उसने शादी भी नहीं की थी। उसे जितनी सैलरी मिलती थी वह सब बचा लेता था। आर्मी के कैंटीन में खाता था वहीं पर रहता था, तो उसका खर्चा भी लगभग ना के बराबर था। तो हम कह सकते हैं कि उसने आज तक जितनी सैलरी पाई सब बचा ही लिया था।
सूरजमल सेठ और रोहित का पैसा
उसी कैंटीन में सूरजमल नामक एक सेठ आता था जो कैंटीन के समान का छोटा सप्लायर था। बहुत दिन हो गए दोनों को एक दूसरे को जानते पहचानते, एक दिन सूरजमल ने कहा रोहित आपके पैसे बैंक में रखें हैं। मुझे व्यापार में लगाने को दे दो मैं तुम्हे अच्छा मुनाफा दूंगा। रोहित ने मना कर दिया। रोहित ने कहा मुझे इतनी ज्यादा पैसे की लालच नही है। जो सरकार ने दिया है वह मेरे खाते में पड़ा है। कभी जिंदगी में जरूरत पड़ी तो इस्तेमाल करेंगे नहीं तो कोई बात नहीं। सेठ ने कहा यह भी क्या बात हुई अगर तुम हमें अपना दोस्त मानते हो तो तुम मेरी सहायता ही कर दो। मैं तुम्हें यह पैसा वापस लौटा दूंगा। कम से कम मेरा काम हो जाएगा अभी इस पैसे की तुम्हें जरूरत भी नहीं है।
सेठ की नीयत में खोट
बात तो सही कह रहे हो, पर आप पैसा वापस करोगे इसकी क्या गारंटी है, सेठ ने कहा कसम खाकर कहता हूं धोखा नहीं दूंगा। रोहित ने कहा सेठ जी! लोग तो पैसे के लिए क्या क्या कर देते हैं।पर कोई नही चलिए मैं आपकी बात को मान लेता हूं। कम से कम आप का तो भला हो जाए। सेठ ने मुस्कुराते हुए, धन्यवाद कहा और रोहित को गले लगा लिया। पैसा लेने के बाद सेठ जब भी आता रोहित को बहुत–बहुत धन्यवाद देता। सेठ का बिजनेस रोहित के पैसों से बढ़ रहा था आमदनी दिन दुगनी रात चौगुनी हो रही थी। आमदनी बढ़ने के साथ अब सेठ की नीयत में बेईमानी आ चुकी थी। वह अब पैसा ना लौटाना पड़े उसका बहाना ढूंढता रहता।
बॉर्डर पर युद्ध
इसी बीच बॉर्डर पर पड़ोसी देश के साथ युद्ध शुरू हो गया और रोहित को भी जाना पड़ा। जहां युद्ध हो रहा था वो इलाका काफी दुर्गम था। वहां पहुंचने का एक मात्र रास्ता घोड़े से पहुंचने का था। रोहित एक कुशल घुड़सवार था, उसे जो घोड़ी मिली वो बिगड़ैल थी। रोहित के पीठ पर बैठते ही सरपट दौड़ने लगी, रोहित उसे काबू में करने की जितनी कोशिश करता वो अपनी गति और तेज करती जाती। रोहित ने लगाम पूरी ताकत से खींचा, घोड़ी का मुंह कट चुका था पर पता नही आज ये बिगड़ैल घोड़ी कुछ भी सुनने को राजी नहीं थी। घोड़ी दौड़ते दौड़ते दुश्मन के खेमे के सामने जाकर खड़ी हो गई। रोहित दुश्मन की गोलियों का शिकार हो गया।
सेठ की खुशी
सेठ बराबर आर्मी कैंट में जाता था उसे वहां पता चला की रोहित युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुआ। सेठ ने वहां काफी दुख दिखाया और कैंट से बाहर आते ही खुशी से झूम उठा। अब पैसा वापस नही करना होगा। सेठ का व्यापार दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा था। कुछ दिनों के बाद सेठ की पत्नी मां बनी और सेठ एक सुंदर बच्चे का पिता बना। सेठ के जीवन का ये सबसे बेहतरीन समय चल रहा था।
समय बीतते देर नहीं लगती। सेठ का बेटा अमर जो अब बड़ा हो गया था और अब सेठ के साथ मिलकर व्यापार करता था। अमर विवाह योग्य हो चुका था। अच्छे घर की सुंदर सुशील कन्या देखकर अमर की शादी हो गई। अब सेठ कहता कुछ दिन की और बात है अब बेटा व्यापार संभालेगा। मेरी जिंदगी सफल हो गई और क्या चाहिए मुझे।
अमर की बीमारी
अमर की शादी हुए मुश्किल से 2 महीने हुए थे, अमर सड़क पार कर रहा था उसे चक्कर आया और गिर गया। लोग उसे उठाकर हॉस्पिटल पहुंचाए, उसके ब्रेन का एमआरआई और अन्य टेस्ट हुए तो पता चला अमर को ब्रेन कैंसर है। सेठ ने डॉक्टरों से कहा पैसे की चिंता मत करें आप इलाज करें। डॉक्टर और हॉस्पिटल बदलते गए पर अमर की हालत दिन ब दिन बिगड़ती गई। सेठ अब व्यापार पे ध्यान नहीं दे पा रहा था, उसके कस्टमर छूटते जा रहे थे।
हॉस्पिटल का बढ़ता बिल और अमर की बीमारी
हॉस्पिटल का बिल बढ़ता जा रहा था। अब सेठ पर कर्ज काफी हो चुका था, सेठ परेशान था। अब अमर को डॉक्टर ने जवाब दे दिया, सेठ हार चुका था। किसी चमत्कार की आशा में बैठा था, चमत्कार तो नही हुआ। पर अमर अब इस दुनिया में नही रहा। महीनो जिंदगी की जंग लड़ने के बाद अमर हार चुका था। सेठ के घर में हाहाकार मच गया। सेठ, सेठानी, अमर की पत्नी सब विलाप कर रहे थे। यहां तक की घर के नौकरों का भी रो रो कर हाल बुरा था।
साधु का सच और कर्म फल
एक साधु उधर से गुजर रहे थे उन्होंने करुण क्रंदन सुना तो रुक गए। वहां जाकर उन्हें कहा रोने से कुछ नही होगा, जो होना था वो हो गया। सेठ गुस्से में बोला “मेरे साथ ही क्यों?” साधु ने कहा सब कर्म का फल (Karm Ka Fal) है, यहीं चुका कर जाना होता है। आज बहुत रो रहे हो, कल तो तुम बहुत हस रहे थे।
सेठ ने कहा “मै कुछ समझा नही महाराज“, साधु ने कहा “तुमने अपने व्यापार के लिए उधार पैसे लिए थे। जब व्यापार चल पड़ा, तो तुमने, जिसके पैसे थे उसे लौटाए नही। सेठ ने कहा “गलत, वो मर गया था, किसे लौटाता?”, साधु ने कहा “झूठ नही। तुम भूल गए उसके मरने के समाचार पे तुम कितना खुश हुए थे?, उस दिन तुमने मिठाई बांटी थी। क्या मिठाई बांटना सही था? तुम उसके पैसे को सरकार को या अनाथालय या किसी जरूरतमंद को दे सकते थे पर तुमने नही दिया। तुम्हारी नीयत में खोट थी।
शर्मिंदा सेठ और कर्म का फल
सेठ शर्मिंदा था। आज सेठ वहीं पर खड़ा था जहां पर आज से 20 साल पहले खड़ा था। आज ना तो पैसे थे न व्यापार और ना ही पुत्र और ढेर सारा कर्ज था। साधु ने कहा ये तुम्हारा पुत्र वही लड़का रोहित था, ये अपना हिसाब करने आया था, हिसाब कर लिया और चला गया। जितना उसने तुम्हे दिया था सूद सहित वापस ले लिया। तुमने उसकी शिक्षा, शादी, हॉस्पिटल सब पर खूब खर्च किया जब वो गया तुम्हे भिखारी बना कर गया। सेठ ने सुबकते हुए कहा, मान लिया मेरी गलती थी।
पत्नी के कर्म का फल
इस बेटी की क्या गलती, इससे तो सिर्फ दो महीने पहले शादी हुई थी। साधु ने कहा ये इसका कर्म फल था। ये पिछले जन्म में वो घोड़ी थी जिसके चलते रोहित की जिंदगी खत्म हुई। आज रोहित ने बदला ले लिया, और इसकी जिंदगी नर्क बना कर चला गया। जीवन में कुछ भी बिना कारण नही हो रहा है, हो सकता है बीज आपने बहुत पहले लगाया हो और आप भूल गए हो। वही बीज पेड़ बन जाता है तब हमें पता चलता है। इसलिए आप कैसा बीज लगाते हो हमेशा याद रखो। प्रकृति हिसाब करती है, आप याद रखो न रखो प्रकृति हमेशा याद रखती है। सेठ, निरुत्तर, हताश, घर की सीढ़ी पर बैठा, अपने कर्म को कोस रहा था। हमेशा अपने कर्म पर ध्यान दें, ऊपर वाले की लाठी में आवाज नही होती पर असर पूरा करती है।
Wednesday, 11 July 2018
VIJAY MALLYA INDIAN BUSINESSMAN OR FUGITIVE ECONOMIC OFFENDER!
In Vijay Mallya case i have always been keeping my close eye on every movement of his case as how he got success in his business, all business tactics of maalya to grab any deal and also full story of kingfisher airline from establishment to defnucted.
"MALLYA AS A SPLENDID BUSINESSMAN"
Vijay Mallya is a fugitive Indian businessman and ex politician who is best known as the ex- chairman of United Spirits Ltd, Indias's largest spirits company and owner of Kingfisher Airline. he is the current chairman of the United Breweries (UB) Group which is a conglomerate with interests in beverage alcohol, civil aviation, real state and fertilizers among others.Mallya has been a member of upper house of the parliyament of india.he has ownership stakes in various industries and ventuers sach as the Formula One, Indian Premier League and National Football team as well.
CAREER
mallya's business career started when he ascended as the Chairman of the United Breweries group in 1983, at the age of 28 years, following his father's demise. Mallya is credited with having grown the group into a multinational conglomerate with over 60 companies and an annual turnover increase of more than 64% in 15 years to around US$ 11 billion in 1998-99 over the years the UB Group had managed to acquire berger paints, best and Crompton in 1988, Mangalore Chemicals and Fertilizers in 1990. The group acquired The Asian Age newspaper (publisher of film manazine Cine Blize) in 2001.
Mallya's UB Group's Kingfisher brand currently hold more than 50% of the market share in India's beer market. the beer is exported to around 52 different countries Outside of india and is also among the leaders in the international beer market.
The group's flagship, United spirits Ltd, was sold to global spirits gaint Diageo while Mallya retained a minority stake in the company
In 2005, Mallya launched the Kingfisher Airlines, which was a considerably major business venture. Although it quickly became insolvent and had to be closed down.
Mallya's political career started when he was elected to the Rajya Sabha in 2002 from his home state of Karnataka with Congress Party's and Janata Dal's (secular) support.
In 2010, he was re-elected for his second term with the support of the Bhartiya Janta Party and the Janta Dal (secular).
HEIGHTS
besides brewries, Mallya also had interested in various ot ventures. such as :
- co- owns the Formula One team sahara force India
- Owns the IPL team Royal Challengers Bangalore
- Owns the I- League teams East Bengal FC and mohun Bagan AC
- Member of the World Motor Sport Council and represents India at the FIA
In 2004, Mallya successfully bid for Tipu Sultan's sward at an auction in London for around 175,000 pound Sterlings and brought it back to india. Mallya is also known to be an elaborate flaunt and a show of wealth. he is also known as a collector of indian artifacts.
Later, he bid for, and returned with , arround 30 items belonging to Tipu Sultan from various auction houses in the Uk.
In 2009, Mallya successfully bid for, and bought, belonings of Mahatma Gandhi for US$1.8 million, in a New York auction house. This issue created a controversy in india where the government of india tried unsuccessfully to stop the bidding.
AWARDS
Mallya has received several professional awards for his business acumen in india as well as abroad.
he has received:
- Honorary Degree of Doctorate of Philosophy in business Administration by southern California University for professional studies (1997)
- Fance's high award, 'Officier de la Legion d'Honneur'
- World Economic fourm's 'Global Leader for Tomarrow' award
- 'Entrepreneur of the year' award at the Asian Awards (2010)
"MALLYA AS A FUGITIVE ECONOMIC OFFENDER"
In 2005 vijay mallya had launched kingfisher airline on birthday of his sun sidharth mallya
airline business is huge capital intensive business it's takes lot of capital to run it. Vijay Mallya wanted air travel to be luxurious so he had provided luxury accommodation to the passengers And told all KFA staff to keep all the passengers as guests.He took full care of the satisfaction of the passengers. Travelers liked this special genre of KFA and kfa started growing fast. Soon, more than 25% of India's passengers started traveling from KFA And kfa became the no. 2 airline of india Still kfa hadn't earned profits yet.After initial success, Vijay mallya decided to started the International flight of KFA in 2007.But there was a prerequisite to start an international flight that the airline started at least five years ago.But kfa had started only two years ago to fulfill this condition, Vijay Mallya had bought Air Deccan which was launched four years ago And now it was on the verge of closure.So after buying it, Vijay Mallya had to wait for just one year to start an international flight.There was already a lot of debt on the KFA and the company had to earn profit But by buying Air Deccan, the loan was increased Kingfisher now became famous on the named as luxury airline due to luxurious facities of KFA, its ticket price was much higher where as Air Deccan was a local airline company Vijay Mallya changed the name of Air Dekken to Kingfisher Red From which it got the brand of Kingfisher and its price was also low.But Vijay Mallya did not like ordinary things. gradually, he started offering luxurious facilities also in Kingfisher Red The passengers were getting good facilities in low cost. After that the passengers started traveling from Kingfisher Red instead of Kingfisher Airlines, becouse there was no visible difference in both servies And Kingfisher Red's ticket price was lower than Kingfisher Airline.Whereas the customer was started choosing Kingfisher Red instead of Kingfisher Airline.due to luxuries facilities,the price of Kingfisher Red was also increased Then the passengers started traveling from other low-cost airlines. At the same time the cost of crude oil started to grow very fast and reached till 140$/ barrel,Value of rupee also decreased and recession came. And due to these reasons the problems of Kingfisher Airlines increased greatly.
The Kingfisher Airline's domestic flight was not profitable and Vijay Mallya had started international flight also While international flights cost a lot of money with too much competition.Thereby the expenses of Kingfisher Airlines increased so much high
The airline's earnings were low and the expenditure was increasing Mallya had also started flight on some international destinations where very few airlines allowed to fly but this plan of mallya was also got unsuccessful because Mallya paid more attention to his expenses rather than the airline's profit When the extension plan failed, the deficit was so high that the airline could not recover.
When things started to go out of hand, Mallya started seeking for foreign investors Then "Etihad Airways" agreed to invest in Kingfisher Airline But at that time FDI was not allowed in Civil Aviation. Mallya also requested to GOI to allowed FDI but it did not work. "Etihad Airlines" was also waiting for allowed of FDI by government Due to all the problems, Mallya sutted down Kingfisher Red.
at the same time Kingfisher Airline staff was not getting salary for seven months. So that they did strike for salary and the Kingfisher Airlines operation was also closed.
Employees of the Kingfisher Airline were also angry due to the fact that when employees were striking for their salary, Mallya was taking audition of models for Kingfisher calender. Then in December 2012 the license of Kingfisher Airlines was canceled and Kingfisher's business was closed.
after some days of shut down the Kingfisher airline, the government had implemented FDI to civil aviation.then "Etihad airways" invested in Jet Airways.
The business of airline is a huge capital intensive business for whom mallya had taken lot of loan Mallya had fully confident on his plan, that's why he gave his personal guarantee for Kingfisher Airlines's Rs 1500 crore loan But when the Kingfisher airline was shut down, he could not pay the Rs 9000cr loan on Kingfisher Airlines.Vijay Mallya did not pay that loan too. there had some meeting between mallya and bank for settlement of loan.There was a loan of 9000cr on the airline, in which Mallya was ready to pay the principal amount of loan which was 6600cr rupees but the banks rejected that offer.
Mallya fled Britain in March 2016 And now Mallya is a wanted in the case of loan defaults of Rs 9000cr. The bank also sanctioned a large loan to the airline without the proper due diligence . Even when the airline was passing through a very poor condition, public sector bank IDBI had lended a loan of about Rs 900cr. to the airline later that IDBI manager was arrested. Everything was fine till the airline was doing good, but as soon as the problems came, the airline started to falter. The airline did not have strong management that could tackle these problems.The profit margins are very low in the airline industry and To run the airline in profit, it takes a lot of effort.
Air India is a government-owned airline who has been faceing losses for last ten years you can see here Air India is facing losses for many years and the loss of two- three thousand crores rupees annually is a minor issue for Air India. Due to these losses, the government has to continuously provided funds to Air India.And this amount is much higher than the kingfisher airline's loan amount
CURRENT ACTIVITY ON HIS CASE
The fugitive economic offender bill was introduced in the Lok Sabha on March 12, 2018 which was approved by The Cabinet as the ordinance on April 21 and on same day the President also signed it. Under this Ordinance, under the Money Laundering Act 2002, the Special Court can order an individual to seize his property immediately after declaring a fugitive financial offender.
Enforcement Directorate (ED) had filed a petition in the Special Court of Mumbai to declare liquor businessman Vijay Mallya as a 'fugitive convict' under the new fugitive law in the bank loan default case and this was the first case filed by the Investigating Agency under the fugitive Economic Offenders Ordinance
he changed KFA ceo serveral time. and
to trackle loan issue mallya also asked to GOI forrehabilitation packege but GOI had denied to help him- mallya want to deal with etihad airways in which etihad airways going to buy 48% stake of kingfisher airline but GOI had not approved FDI in civil aviation but after canceled kfa licence FDI has implemented on civil aviation why?
Please don't campare Vijay Mallya case to Neerav Modi case.
Tuesday, 22 May 2018
THE FUGITIVE ECONOMIC OFFENDERS BILL - 2018
|
- FUGITIVE ECONOMIC OFFENDER: A fugitive economic offender has been defined as a person against whom an arrest warrant has been issued for committing any offence (listed in the schedule). Further the person has: (i) left the country to avoid facing prosecution, or (ii) refuses to return to face prosecution. Some of the offences listed in the schedule are: (i) counterfeiting government stamps or currency, (ii) cheque dishonour for insufficiency of funds, (iii) money laundering, and (iv) transactions defrauding creditors. The Bill allows the central government to amend the schedule through a notification.
- APPLICATION: A director or deputy director (appointed under the Prevention of Money-Laundering Act, 2002) may file an application before a special court (designated under the 2002 Act) to declare a person as a fugitive economic offender. The application will contain: (i) the reasons to believe that an individual is a fugitive economic offender, (ii) any information about his whereabouts, (iii) a list of properties believed to be proceeds of a crime for which confiscation is sought, (iv) a list of benami properties or foreign properties for which confiscation is sought, and (v) a list of persons having an interest in these properties.
- Upon receiving an application, the special court will issue a notice to the individual: (i) requiring him to appear at a specified place on a date which is six weeks after the issue of notice*, and (ii) stating that a failure to appear will result in him being declared a fugitive economic offender. If the person appears at the specified place, the special court will terminate its proceedings under the provisions of this Bill.
- ATTACHMENT OF PROPERTY: The director or deputy director may attach any property mentioned in the application with the permission of a special court. Further, these authorities may provisionally attach any property without the prior permission of the special court, provided that they file an application before the court within 30 days. The attachment will continue for 180 days, unless extended by the special court. If at the conclusion of proceedings, the person is not found to be a fugitive economic offender, his properties will be released.
- DECLARATION AS FUGITIVE ECONOMIC OFFENDER:After hearing the application, the special court may declare an individual as a fugitive economic offender. It may confiscate properties which: (i) are proceeds of crime, (ii) are benami properties in India or abroad, and (iii) any other property in India or abroad. Upon confiscation, all rights and titles of the property will vest in the central government, free from all encumbrances (such as any charges on the property). The central government will appoint an administrator to manage and dispose of these properties.
- The Bill allows any civil court or tribunal to disallow a person, who has been declared a fugitive economic offender, from filing or defending any civil claim.
- POWERS OF THE DIRECTOR: The director or deputy director will have the powers vested in a civil court. These powers include: (i) entering a place on the belief that an individual is a fugitive economic offender, and (ii) directing that a building be searched, or documents be seized.
- APPEAL: Appeals against the orders of the special court will lie before the High Court
Sunday, 20 May 2018
THE SUCCESS STORY OF FLIPKART
Flipkart jo aaj india ki largest online e-commerce brand hai jisne india me online shopping ka 40% market capture kiya hua hai aaj uski success story ki sab baat kar rahe hai aor interesting fact to ye hai ki itne bade brand ko establish karne vale koi bade business man nahi balki 2 college friends hai jinki first meeting IIT delhi me hui jiske baad IIT graduate dono friends ne passout ke baad almost one year alag alag companies me kaam kiya aor fir unhone online shopping ke badte trend ko dekhte hue Amazon join kar li. aor yahi kam karte hue dono ne apna online business start karne ka plan banaya aor iske liye october me dono ne alag alag two lac rupees arrange kiye aor Flipkart ki online website start kiya.
aor unka workshop yani office sirf 2 room flat ka tha jisme sirf 2 computers the aor business tha online book selling ka. jaise ki log kahte hai ki start ke 10 days ke bad unhe unka first book order mila jo ki Andra Pradesh se tha aor book thi " LIVING MICROSOFT TO CHANGE THE WORLD".
company start hone ke eighteen month tak Sachin aor Binni Bansal ko apne Daily expenses ke liye har month parents se ten thousend rupay mangne padte the lekin business na chalne se vo niraash bilkul nahi hue the. finnally kismat ne sath diya aor 2009 me Accel Partner (india) ka sath mil gaya Accel Partner ne Flipkart me 10/lacs doller ka investment kiya jisse Flipkart ka business grow kar gaya aor Flipkart ko aor investor milte gaye 2010 me Tiger Globle ne bhi Flipkart pr trust kiya aor 2cr doller ka invest kiya.
FLIPKART NE ONLINE MONEY STORE PREPIAD WALLET LAUNCH KIYA
investor milne ke sath company ka business increase hota gaya jiske sath hi Flipkart ne online money store prepaid wallet lounch kiya aor ise market me kafi passand kiya gaya company ne next step me 2012 me investors se 15cr doller collect kiya aor digital music store Flight launch kiya 2 stores launch karne ke baad Flipkart ne sellers ko apni company ke sath jodne ka plan banaya. 2013 me company ne iski launching bhi kar di sellers plateform milne se kuch companies ne apne product sell karne me interest show kiya aor product sale start ki.
iske sath Flipkart ko online order milne lage lekin company ko apna digital music store Flight band karna pada.
lekin company yaha ruki nahi aor customers ke liye new facility "Payment Gateway pay- jippy" launch kiya aor next some days me current investors se 36cr dollers collect kiye
BIG BILLION DAY SALE
2014 me company ke pass gross marchandies volume 1billion doller ho gayee iske baad company ne 30crores dollers me online shopping plateform www.myntra.com buy kiya company ne isi saal AliBaba ke concept to follow karte hue india me "Big Billion Sale" lagai jisse company ki valuation grow kar gayee aaj Flipkart 1.91billion dollers ki company hai lekin abhi bhi company ko dusri companies se bade challenges milte rahte hai. aaj Flipkart India ki sabse badi e-commerce company hai.
Jitni speed se Flipkart grow kar gayee utni speed ke sath iske sath kuch dispute bhi add hote gaye jaise company ke bharty airtel ke sath ek special deal ko lekar conflict ho gaye news thi, ki company ne Airtel se deal ki hai jisme uske plateform par Flipkart ke app ko special value di jaygi deal ko net neutrality ka violation mana gaya baad me company ko iske according Airtel se apni deal todni padi.
Sachin Bansal jo co-founder hai Flipkart ke unhone apni twitter handle se apne rival Snapdeal ka naam liye bina hi use target kiya aor likha
" Agar aap acche engineer ko job ke liye hire nahi kar sakte to iska blame india ko na de ve (acche engineer) culture aor challenges ko dekhar join karte hai" Bansal ke tweet ko America ke famous news paper The Wall Streat Journal me print us artical ka rosponse mana gaya jisme Snapdeal ke Co-founder aor CEO Rohit Bansal ne kaha tha ki India me aise programmer nahi hai jinki unki company ko jarurat hai.
MERGER & ACQUISITION
2013 me Flipkart ne india me E-commerce market ko top par pahocha diya tha ab dusri companies bhi Indian market me posibilty dekh rahi thi Flipkart ne jo suruaat ki thi use ab sabhi try karna chahte the Snapdeal pahle hi market me aa chuki thi aor Amazon India me Flipkart ki main rival company ho gayee thi lekin jaha Amazon India me new thi vahi Flipkart ko India ke logo ki requirement aor perspective ka knowladge tha.
Deal ke according Flipkart ke co- founder Sachin Bansal apna 5.5% stake Walmart ko sell karke company se resign kar denge vahi Binny Bansal company me bane rahenge iske sath hi Flipkart ki other stake holder japany Company Softbank bhi Flipkart me apna pura 20% stake Walmart ko sell kar degi.
DEAL SE PAHLE FLIPKART KI STAKE HILDING
SHARE HOLDERS
|
STAKE
|
SoftBank
|
20.8 %
|
Tiger globle
|
20.6 %
|
Naspers
|
12.8 %
|
Tencent
|
5.9 %
|
Ebay Singapur
|
6.1 %
|
Accel Partners
|
6.4 %
|
Binny Bansal
|
5.25 %
|
Sachin Bansal
|
5.55 %
|
PROFIT OF STAKE HOLDERS
SACHIN BANSAL
sachin bansal ko unke 6% ke stake ke almost 6700cr mile hai.
ACCEL INDIA
accel india & accel us ne company me almost 100million dollers ka investment kiya tha jiska unhe 800 million se lekar 1 billion doller tak milega.
TIGER GLOBE
tiger globe ne 2009 se abtak Flipkart me almost 1 million dollers ka investment kiya tha ab 5% sell karne pr 3.5 arab doller milenge
NASPERS
naspers ne 600 million ka invest kiya aor 2.2 billion doller milenge.
SOFT BANK
soft bank ne 2.5 billion dollers ka invest kiya 4 billion dollers milenge. means 75% ka annual return.
business inteligents plateform Paper V.C aor Flipkart ki taraf se Singapur authorities ko diye papers ke according, company ne 18,95,574 redeemable prefernce share aor 1,74,319 non readeemable preferance ko investors se 35.46cr dollers me buy kiya hai aor ye transaction 27 April ko complate hua tha
aor isi reason se Softbank apne stake ko sell karne ke plan ko confimation nahi de rahi hai lekin jaise ki sab jante hai ki isse bachne ka ek option hai ki stake holders apne previous loss ko carry forward kare aor isko abhi tak diye gaye income tax me manage kare.
According to Walmart deal walmart Flipkart ke kisi ek founder ko hi apne sath aage le jana chahti thi jiski vajah se company ke co founder Sachin Bansal ko apna stake lekar resign karna pada aor yahi tha story ka sad point jab college friends ko ek bsiness deal ki vajah se alag hona pada
PROTEST OF DEAL
jaha ek taraf online brands ke liye ye ek accha kadam hai vahi chote retailer aor businessmen ke liye walmart khatra ban gayee hai
is deal ke baad walmart ne declear kiya ki vo india me apne offline stores open karegi.
isliye india me is deal ka virodh bhi kiya gaya hai ab GOI ko chahiye ki
country ke small retailer aor businessmen ke liye FDI rules me changes kare jisse future me agar koi forign company india me aati hai to isse kisi ko koi loss face na karn pade.
DEAL KE AGAINST CAIT CCA ME Plea
trade body (confedration of all india traders) CAIT ne (compitition comisson of india) CCI me flipkart walmart deal ke against ye kahkar plea ragister karwaya hai ki deal se anuchit compitition start hoga aor domestic companies ko equal chance nahi milega vahi CAIT ne kaha hai ki deal se non preferred sellers ko market me pahoch nahi mil paygi aor isse online platform ke small traders ko bhi loss hoga
CLAIMS OF CAIT
dono company ke merger se anuchit compition start hoga aor is sector me equal chance nahi milega comapnies ko pahle se price set karne aor huge discount ka profit milega.
flipkart ek exclusive tie-up aor special sellers ka combination hai jaha online vendersko bhi one-sider chance ka samna karna pad sakta hai vahi walmart aor flipkart ke platefarm per able inventeryko sidhe ya asciated preferred sellers ke through sell karegi jisse online aor offline dono sellers ko loss hoga.
deal low aor goverment ki FDI policy se froud hai kyuki walmart ka real target country ke retail trade me entry karna hai e-commerce aor retail market me policies ki kami ki vajah se walmart ne deal ko retail market me entery karne ka easy way ki tarah use kiya hai.
Tuesday, 6 March 2018
VIKRAM KOTHARI THE GUTAKHA KING OR A SCAMMER!
आखिर कौन है विक्रम कोठरी
विक्रम कोठारी रोटोमैक के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर है और कानपुर मे वे गुटखा किंग के नाम से भी जाने जाते है विक्रम कोठारी ने पिता मंसूख कोठारी के साथ काफी समय तक उनके फैमिली बिजनेस का संचालन किया।
मंसूख भाई कोठारी ने 1973 मे फेमस पान मसाला ब्रांड पान पराग की शुरुआत की थी जिनकी मृत्यु के बाद 1999 मे विक्रम कोठारी और उसका भाई दीपक कोठारी अलग हो गए जिसके बाद दीपक कोठारी को पान पराग का बिजनेस मिला और विक्रम कोठारी को रोटोमैक का स्टेश्नरी बिजनेस मिला रोटोमैक के स्टैश्नरी बिजनेस मे आई मंदी के बाद कोठारी ने रियल स्टेट और इंपोर्ट एक्सपोर्ट का बिजनेस शुरू किया।
स्कैम
रोटोमैक जो पेन और स्टेश्नरी सामान बनाने बाली प्रसिद्द कंपनी है उसने फ्रॉड तरीके से पब्लिक सेक्टर बैंक से करीब 3000 करोड़ का लोन लिया था ब्याज लगने के बाद अब वह लोन 3695 करोड़ का हो गया है कंपनी ने उस लोन का भुगतान नही किया है और न ही उसके ब्या ज का ही भुगतान किया है इस बीच कई दिनो से रोटोमैक के ओनर विक्रम कोठारी का अॉफिस बंद था और ये अफवाह थी कि विक्रम कोठारी भी नीरव मोदी की तरह देश छोड़कर भाग गये है जिसके बाद विक्रम कोठारी ने मीडिया मे आकर कहा है कि वह कानपुर मे ही है रोटोमैक का लोन न चुकाने पर बैंक ऑफ बड़ोदा ने विक्रम कोठारी को पिछले साल फरवरी मे विलफुल डिफॉल्टर घोषित किया था
जिसके बाद विक्रम कोठारी कोर्ट गए और कोर्ट ने कोठारी से विलफुल डिफॉल्टर का टैग हटा दिया फिर भी कोठारी ने बैंक को उनका पैसा व ब्याज पे नही किया है
विक्रम कोठारी की कंपनी रोटोमैक ग्लोबल प्राईवेट लिमिटेड का एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट का बिजनेस था रोटोमैक ग्लोबल ने एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट करने के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा बैंक ऑफ इंडिया यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स इन सारी पब्लिक सेक्टर बैंको से लोन लिया था पर विक्रम कोठारी ने जिन कार्यों के लिए बैंक से लोन लिया था उन पैसो का प्रयोग उस कार्यों के लिए नही किया यानी उन पैसो से वह कोई एक्सपोर्ट या इंपोर्ट का कार्य नही करता था जब विक्रम कोठारी की कंपनी की दूसरी कंपनी से सामान एक्सपोर्ट करने के लिए बैंक से लोन लेती थी तो विक्रम कोठारी की कंपनी दूसरी कंपनी को सप्लायर्स दिखाकर उसे वो पैसा ट्रांसफर कर देती थी फिर वो पैसा वापस कोठारी की ही किसी कंपनी को भेजा जाता था और इस काम को करने के लिए विक्रम कोठारी ने बहुत सारी फेक कंपनी बनाई थी ऐसा करके विक्रम कोठारी ने सभी को को 3695 करोड़ मे फसाया है
जब बैंक ऑफ बड़ोदा के कुछ ऑफिसर्स ने रोटोमैट के विदेशी सप्लायर्स और बायर्स के ऑफिस चेक किये तो वहां पर ऑफिस थे ही नही तब उन्हे इस फ्रॉड के बारे मे पता चला और इसके बाद बैंक ऑफ बड़ोदा ने सीबीआई मे कंप्लेंट दर्ज करवाई जिसके बाद सीबीआई ने 19 फरवरी को सुबह 3 से 4 बजे कोठारी के घर पर रेड डाली है इसके साथ ही कोठारी के ऑफिस पर भी रेड डाली गयी
बैंक ऑफ बड़ोदा ने दिसम्बर 2017 मे ही इस केस को फ्रॉड घोषित कर दिया था उसके बाद भी बैंक ने इसकी कंप्लेंट नही की अब नीरव मोदी केस एक्सपोज होने के बाद बैंक ने सीबीआई मे कंप्लेंट दर्ज की है पिछले लगभग 8 से 10 साल से यह स्कैम चल रहा है
30 सितम्बर 2017 को विलफुल डिफॉल्टर्स पर बैंक का 1,11,000 करोड़ का कर्ज था जिसमे 85% कर्ज पब्लिक सेक्टर बैंक का था बैंको के डिफॉल्टर होने के साथ विक्रम कोठारी अपने कर्मचारियों के भी डिफॉल्टर थे न ही उन्होंने पनकी स्थित रोटोमैक ग्लोबल के कर्मचारियों का पीएफ जमा किया और न ही चार महीनो से कर्मचारियों की सैलरी ही दी गयी है
विक्रम कोठारी के रूतवे के आगे बैंक ऑफिसर्स ने कम कीमत पर लोन दिया और इस सेवा के बदले मे ऑफिसर्स को विक्रम कोठारी की तरफ से खूब मेवा भी मिला है बैंक इन्डस्ट्री से ये बात भी सामने आई है बड़े बिजनेसमैन को जो लोन दिया जाता है उसमे सीएमडी और बोर्ड के डायरेक्टर्स स्तर के ऑफिसर्स की सहमति होती है उन्ही के साईन से बैंको के समूह कंसोर्टियम बैंकर लोन देने की प्रक्रिया शुरू करते है विक्रम कोठारी को जब भी लोन की लिमिट बढ़वानी होती थी हेड ऑफिस से आर्डर आ जाता था और वहाँ भी विक्रम कोठारी का रूतवा और सेवा के बदले मेवा काम करती थी
विक्रम कोठारी के प्रभाव का इस्तेमाल ऑडिट करने आए ऑडिटर्स पर भी किया जाता था ऑडिटर लोन की खामियां बताते तो उन्हें समझाया जाता था कि किसका अकाउंट है अगर ऑडिटर उनकी बात नही मानते तो उन्हें धमकियाँ दी जाती कि उन्हें बैंक कंपनी मे काम मिलना मुश्किल हो सकता है ऐसे ही विक्रम कोठारी का लोन बढ़ता गया बैंक के ऑडिट से लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑडिट मे भी खामियां सामने नही आई साथ ही ये बात सामने आई है कि विक्रम कोठारी ने हर कुर्सी को अच्छे से मैनेज किया हुआ था जहाँ से भी उसे नुकसान हो सकता है।
विक्रम कोठरी के कारनामे
इस केस मे विक्रम कोठारी बैंक से फेक बायर्स क्रेडिट इसू करवाकर विदेशों मे फेक कंपनी बनाकर आपस मे डील करके बायर्स क्रेडिट के पैसो का ट्रांसफर किया जाता था जो बाद मे कोठारी के अकाउंट मे ट्रांसफर हो जाते थे टैक्स चोरी और बेनामी कंपनियों के कारोबारियों की भाषा मे इसे high see sale या समुद्री रास्ते से बिक्री का खेल कहा जाता है जब ये बात सामने आई तो आरबीआई समेत कर्ज देने वाले सभी समूहों ने इससे किनारा कर लिया। बैंक ने बताया कि शहर मे 10-11 ऐसे बिजनेसमैन है जो विदेशी व्यापार के जरिये बैंको को चूना लगा रहे है यहाँ भी फेक बायर्स क्रेडिट का प्रयोग किया गया है
विक्रम कोठारी का बिजनेस दुबई हॉगकॉग और सारजाह समेत दर्जनभर देशो मे फैला हुआ है इनका ज्यादातर माल कस्टम मे आने से पहले ही दूसरे देशों मे बिक जाता है जिसे असली बायर्स और सप्लायर्स का पता ही नही चलता था वो डील के फेक पेपर्स को बैंक मे लगाकर वे झिझक से लैटर ऑफ अंडरटेकिंग का प्रयोग करते थे जैसे दुबई के कारोबारी से खरीदे हुए माल को चीन के कारोबारी को बेच देना। कस्टम मे भेजे जाने वाले डॉक्यूमेंट यानी बिल ऑफ लैंडिंग मे भी बायर्स और सप्लायर्स का नाम नही होता था सिर्फ प्रोडक्ट की जानकारी होती थी बैंक ऑफ बड़ोदा ने ये नोटिस किया और बाद मे जांच कारवाई तो ऑफिस के नाम पर सिर्फ 2-3 कुर्सियां और शाइनबोर्ड ही मिला।
जब बैंक मेहरबान तो सिर्फ बड़े कारोबारी धनबान
विक्रम कोठारी ने लोन के नाम पर एक दो नही बल्कि देश के सात बड़े बैंको से लोन के नाम पर खैरात मांगी थी बदले मे नाम मात्र की सम्पत्ति गिरवी रखी लेकिन इलाहाबाद बैंक से 352 करोड़ के लोन के बदले मे 20करोड़ की संपत्ति गिरवी रखी थी जिसकी रियल वैल्यू 12करोड़ थी
बैंक की इस मेहरबानी मे स्थानीय ऑफिसर्स से लेकर बैंक के उच्च ऑफिसर्स की मिली भगत थी
लोन देेेेने से लेकर एनपीए होने तक 10साल तक सात बैंको के दो सौ से ज्यादा ऑफिसर्स के सामने विक्रम कोठारी की फाइल्स दौड़ती रही किसी ने कोई एक्शन नही लिया अब जाकर बैंक ऑफ बड़ोदा ने विक्रम कोठारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी है
इलाहाबाद बैंक से 352करोड़ का लोन लेने के बाद बैंक अकाउंट अनियमित रहने के बाद भी बैंक चुप रहा।
बैंक ऑफिसर्स सीधे तरीके से विक्रम कोठारी को फायदा पहुचाने का काम करते रहे संपत्तियों की 20करोड़ की नीलामी के बाद भी बैंक का कोठारी पर 330 करोड़ का बकाया है अब ये पैसा बसूल पाना नामुमकिन ही है
स्तिथि अन्य 6 बैंको की भी वही है सभी बैंको को सिर्फ 10-15 फीसदी की कीमत वाली संपत्तियो के गिरवी रखकर कोठारी को लोन दिया है
इलाहाबाद बैंक के बाद सिर्फ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नीलामी की प्रक्रिया सामने आई है बाकी सभी चुप बैठे हैं
अब तक
सीबीआई ने अब तक रोटोमैक ग्लोबल, विक्रम कोठारी और उसकी पत्नी साधना कोठारी और बेटे राहुल कोठारी के साथ कुल 20 अन्य लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया है साथ ही सीबीआई ने विक्रम कोठारी और उसके बेटे राहुल कोठारी को अरेस्ट किया है
ईडी ने भी विक्रम कोठारी और रोटोमैक ग्लोबल के खिलाफ Prevenstion of money loundering act के अनुसार क्रिमिनल चार्जेस लगाए है और उसकी फैमिलो को देश से बाहर जाने से रोकने के लिए सभी अथारिटी और एग्जिट टर्मिनल को आदेश दे दिए है विक्रम कोठारी इंपोर्ट एक्सपोर्ट के फेक डाक्यूमेंट बनाकर बैंक से लोन लेता था और बैंक ने डाक्यूमेंट की ठीक से छानबीन भी नही की थी इसलिए कुछ बैंक ऑफिसर्स पर ये आरोप है कि उन्होंने बैंक रूल्स के अगेंस्ट रोटोमैक के लोन क्लियर किये थे।
-
Flipkart jo aaj india ki largest online e-commerce brand hai jisne india me online shopping ka 40% market capture kiya hua h...
-
रोहित नामक एक अनाथ बच्चा था। उसके माता–पिता बचपन में ही चल बसे थे, उसके ननिहाल और पिता की तरफ से भी कोई नहीं था। उसके न तो कोई आगे था ना कोई...
-
मै सच की राह पर हूं मैने कुछ गलत नही किया है फिर दूसरे कितने ही शक्तिशाली क्यो न हो सफलता मुझे ही मिलेगी । और इसकेलिए भीड़ की जरूरत नही म...





















